• June 20, 2026

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, जनहित से जुड़े मामलों के समयबद्ध निराकरण तथा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की गई।

उप तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की फाइलों का अवलोकन कर लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अभिलेखों एवं रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत दाढ़ी में एक कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित पाया गया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कर्मचारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके पश्चात कलेक्टर ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निपटारे की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी आवेदक अनावश्यक रूप से परेशान न हो तथा सभी आवेदन निर्धारित समय-सीमा में निराकृत किए जाएं।

सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि सभी शासकीय संस्थाओं का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितैषी होना चाहिए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…