• June 21, 2026

बोरसी में बिना सूचना की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस मैदान में , धीरज ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

बोरसी में बिना सूचना की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस मैदान में , धीरज ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 


दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 50 में कथित रूप से बिना पूर्व सूचना एवं पर्याप्त वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल कांग्रेसजनों के साथ मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय रहवासियों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बीते दिनों सुबह लगभग 4 बजे प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बिना उचित सूचना दिए मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश एवं भय का माहौल है। रहवासियों का आरोप है कि यह कार्रवाई एकपक्षीय एवं जनविरोधी है तथा इसके पीछे राजनीतिक दबाव भी काम कर रहा है।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि किसी भी नागरिक को बिना पर्याप्त सूचना, सुनवाई और वैधानिक प्रक्रिया का अवसर दिए उसके आशियाने से बेदखल करना न्यायसंगत नहीं है। प्रशासन का दायित्व जनता को सुरक्षा और न्याय देना है, न कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को भयभीत करना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और वार्ड 50 के प्रभावित परिवारों के साथ भी मजबूती से खड़ी रहेगी। यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है तो कांग्रेस उसे न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया तथा मांग की कि प्रभावित परिवारों को सुने बिना किसी प्रकार की एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की।

कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित एवं आम जनता के अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे पर सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला, विजयंत पटेल, ज्ञानदास बंजारे, दीपक साहू, संजय सिंह, लिखन साहू, गुरदीप सिंह भाटिया, एजाज़ खान, अनूप वर्मा, चिराग शर्मा, सुभाष पाल, राहुल शर्मा, मुकेश साहू, शंकर ठाकुर, लोकेश सोनी, आयुष शर्मा, अंश चतुर्वेदी, अनिल राव उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…