- June 21, 2026
अंतर्राष्टीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल, स्वामी आत्मानंद कन्या शाला खैरागढ़ में किया योग, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश मीडियम कन्या शाला परिसर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया एवं सभी को नियमित योगाभ्यास करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई।
_विधायक श्री ललित चंद्राकर का उद्बोधन_
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _”योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर चुका है। ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ अर्थात योग से ही कार्यों में कुशलता आती है। योग केवल व्यायाम नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर स्वस्थ, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।”_
उन्होंने आगे कहा, _”डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हम योग, खेल और स्वास्थ्य को जन-आंदोलन बना रहे हैं। आज इस पावन अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर युवा साथियों से आह्वान करता हूं कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा।”_
_इस अवसर पर ये गणमान्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे_
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह जी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष श्री भागवत शरण सिंह जी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू जी, श्री तिरथ चंदेल जी, पूर्व सभापति श्री बम्मन साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर जी, श्री विवेक गुप्ता जी, श्री विनय देवांगन जी, श्री अनुज देवांगन जी, श्री रणमेन्द्र रजक जी, श्री गोरे लाल जी, श्री हर्षवर्धन जी, जिला कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल जी, DFO श्री पंकज जी, EMO श्री प्रेमकुमार पटेल जी, C.O. महेन्द्र पिंटू चोपड़ा, मनोज सोनी , विनय जैन अनूप यादव सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी गण, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
—




