• June 21, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किये। इस दौरान बालोद के जनप्रतिनिधि, स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रहे जिन्होंने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर नियमित योग कर विभिन्न बीमारियों से निजात पाने के उपाय बताये। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। सामूहिक योग की यह परंपरा हर वर्ष आगे बढ़ते रहे। योग से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते है।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। सामूहिक योगाभ्यास की प्रशंसा करते हुए घर, परिवार, मोहल्ले में प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील किये जिससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने स्वस्थ शरीर के लिए अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने आव्हान किये।
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…