• June 23, 2026

बोरसी में बुलडोजर पीड़ितों के बीच पहुंचे वोरा, कहा – भाजपा का जनकल्याण नहीं, जनपीड़ा का मॉडल

बोरसी में बुलडोजर पीड़ितों के बीच पहुंचे वोरा, कहा – भाजपा का जनकल्याण नहीं, जनपीड़ा का मॉडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। बोरसीभाठा वार्ड क्रमांक 50 में आधी रात गरीब ग्रामीण परिवारों के आशियाने कार्रवाई करते हुए 4 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आज पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। पीड़ितों की व्यथा सुनने के बाद अरुण वोरा ने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की तथा बाद में मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वोरा ने कलेक्टर से कहा कि पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि बरसात के इस मौसम में उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न होना पड़े।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि—

*”यह किसी भी संवेदनशील प्रशासन की कार्यशैली नहीं हो सकती। ऊपर से बरसात के मौसम में यह करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार लगातार गरीब हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर गरीब परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक थी तो पहले प्रभावित परिवारों को नोटिस, पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी। सरकार को यह बताना चाहिए कि उनके पुनर्वास और रहने की क्या व्यवस्था की गई है।”*

प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनके पास पट्टे से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं और उन्हें वर्षों पहले भिलाई इस्पात संयंत्र के निर्माण के दौरान विस्थापित कर इस क्षेत्र में बसाया गया था। रहवासियों का कहना है कि उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

मौके पर वोरा के साथ मौजूद पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने कहा कि – *कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के साथ खड़ी है तथा किसी भी परिवार के साथ अन्याय होने पर उसकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।*

इस दौरान पूर्व पार्षद ज्ञानदास बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रदेश महामंत्री खेल विभाग रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव, शरीफ खान एवं प्रदेश सचिव (अ.जा.) सुधीर चंदेल उपस्थित रहे।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…