• October 22, 2024

बानी सोनी ने लैंगिक उत्पीड़न समिति के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

बानी सोनी ने लैंगिक उत्पीड़न समिति के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर दुर्ग जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा शालेय शिक्षा विभाग हेतु गठित जिला स्तरीय लैंगिक उत्पीड़न ( निवारण एवं प्रतितोष ) समिति की प्रमुख के रूप में आज श्रीमती बानी सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा व समिति की शासकीय नोडल अधिकारी श्रीमती गौरा शुक्ला एवं शिक्षा अधिकारी शिवम कटारे व सहायक सांख्यिकी अधिकारी अमित घोष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर श्रीमती सोनी का स्वागत किया इस अवसर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये एवं राजेश राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे। यह समिति दुर्ग जिला के शालेय शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं व बालिकाओं के लिए सुगम व स्वस्थ वातावरण व उनके संरक्षण का कार्य करेगी तथा उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम करेगी।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…