• June 23, 2026

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों को स्मरण किया। संजय गांधी का निधन 23 जून 1980 को हुआ था।

अरुण वोरा ने कहा कि संजय गांधी उन दूरदर्शी नेताओं में थे जिन्होंने 1970 के दशक में ही भारत के सामने आने वाली अनेक चुनौतियों को पहचान लिया था। जनसंख्या संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषय आज राष्ट्रीय प्राथमिकताएँ बन चुके हैं, जबकि संजय गांधी ने इन मुद्दों की आवश्यकता को दशकों पहले ही समझ लिया था।

उन्होंने कहा कि युवाशक्ति पर संजय गांधी का अटूट विश्वास था तथा उनका प्रसिद्ध पंचसूत्रीय कार्यक्रम सशक्त भारत के निर्माण का एक स्पष्ट दृष्टिकोण था। परिवार नियोजन, वृक्षारोपण, साक्षरता, दहेज उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को उन्होंने जन आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया।

वोरा ने कहा कि संजय गांधी की दूरदृष्टि, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि देश के विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके अनेक विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

अरुण वोरा ने स्व संजय गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, राजकुमार पाली, सुमित घोष, पप्पू श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, लक्की नागेश, आनंद कपूर ताम्रकार, दुष्यंत देवांगन, अशोक मेहरा, सुधीर चंदेल, राहुल अग्रवाल, प्रीतम देशमुख सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Related News

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये कैश जब्त

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल पिता रामसिंह बघेल, उम्र 35 वर्ष,…
सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…