• June 25, 2026

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल के छत्तीसगढ़ आगमन पर अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता,पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उपस्थित रहे और उन्होंने वेणुगोपाल का आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सशक्त करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

अपने संबोधन में वेणुगोपाल ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।

अरुण वोरा ने कहा कि श्री के.सी. वेणुगोपाल का मार्गदर्शन प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वामसी चंद रेड्डी, सह-प्रभारी सचिव एस. संपत ,जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Related News

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…
डिजिटल रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला : नितेश साहू

डिजिटल रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत आयोजित डिजिटल लर्निंग…
अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध खनन को लेकर जिला बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कुछ इस प्रकार से…