• June 26, 2026

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में “संविधान हत्या दिवस” मनाया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों का सम्मान किया गया तथा आपातकाल के विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देते हुए मौन रैली निकाली।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मुख्य वक्ता शिरीष अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला महामंत्री दिलीप साहू, मीसाबंदी राम पाटणकर, जनार्दन सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “आज भी जब आपातकाल की चर्चा होती है तो मन में सिहरन दौड़ जाती है। उस दौर में लोकतंत्र का गला घोंटा गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई और हजारों निर्दोष लोगों को जेलों में डालकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों का देश सदैव ऋणी रहेगा।”
कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि 25 जून की वह काली रात कोई भी भूल नहीं सकता, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को एक विशाल कारागार में तब्दील कर दिया था। सत्ता के मद में चूर कांग्रेस ने रातो-रात देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए। न्यायपालिका के पर कतर दिए गए और अभिव्यक्ति की आजादी को पूरी तरह कुचलकर मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गई। कांग्रेस की तानाशाही का विरोध करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, जनसंघ व विपक्ष के नेताओं सहित देश के लाखों राष्ट्रभक्तों को ‘मीसा’ और ‘डीआईआर’ जैसे काले कानूनों के तहत जेलों में ठूंस दिया गया। श्री यादव ने कहा कि प्रतिपक्ष के दिग्गज नेताओं सहित लाखों निर्दोष नागरिकों को महीनों तक जेल की काल कोठरियों में बंद रखकर अमानवीय यातनाएँ दी गईं। परिवारों को तबाह कर दिया गया, लेकिन मां भारती के सच्चे सपूतों ने घुटने नहीं टेके।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल ने कहा कि “आपातकाल हमारे देश के इतिहास का सबसे शर्मनाक अध्याय है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। आज की पीढ़ी को यह जानना आवश्यक है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितने लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया।”
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” घोषित किया जाना उन सभी लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे नई पीढ़ी भारतीय लोकतंत्र के उस काले अध्याय को जान सकेगी और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अधिक जागरूक होगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष संविधान हत्या दिवस मनाकर लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को स्मरण करती है। यह केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का भी दिवस है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश में फिर कभी ऐसा काला अध्याय दोहराया न जाए।”

मीसाबंदी राम पाटणकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने जेल की यातनाएं सही, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। नई पीढ़ी को उस दौर की सच्चाई जाननी चाहिए ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति उनकी आस्था और मजबूत हो।”

कार्यक्रम के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में मौन रैली निकाली गई। रैली जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शनिचरी बाजार, कांग्रेस भवन, सदर बाजार, गांधी चौक, जवाहर चौक होते हुए पुनः जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार का विरोध दर्ज करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया
आयोजित संगोष्ठी एवं मौन रैली में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, मनोज सोनी,सुश्री सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय,मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा,गिरेश साहू,शैलेंद्र शैंडे,सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता नितेश साहू, रजा खोखर, अरुण सिंह,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर,सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, अभिषेक राजपूत,सह संयोजक आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी जूही चंद्राकर,मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर कौशल साहू हरीश चौहान मनमोहन शर्मा शीतला ठाकुर हेमंत सिन्हा अनुपम साहू राजू जंघेल धर्मेंद्र सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी संतोष सोनी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
29 को संत श्री माताजी की श्रध्दांजलि सभा के साथ शांतिभोज का आयोजन, जय शक्ति आश्रम निकुम में बनायी गयी समाधि

29 को संत श्री माताजी की श्रध्दांजलि सभा के साथ शांतिभोज का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। तीर्थराज देवी निकुभला धाम व जय शक्ति आश्रम निकुम के संस्थापक संत श्री…