• March 15, 2024

आदर्श स्कूल के बच्चों का सम्मान, भोजन भी कराया

आदर्श स्कूल के बच्चों का सम्मान, भोजन भी कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के दुर्ग इकाई ने आज “बी.आर.जे. आदर्श कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय” में न्योता भोज का आयोजन किया। इस भोज का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की दिवंगत माता पिस्ता देवी अग्रवाल के स्मृति में किया गया। जिसका जिम्मा दुर्ग जिले के राइस मिल एसोसिएशन ने उठाया था। न्योता भोज में जहां राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संगठन के प्रदेश सचिव संजय गर्ग, जिला अध्यक्ष विनीत जैन, विनोद अग्रवाल विनय भूतड़ा ने पंगत में बच्चों को प्रेम भाव से खाना खिलाया। वही उनके साथ शिक्षक और अन्य स्टाफ को भी संगठन के पदाधिकारी ने भोजन कराया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि “आज दुर्ग जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मिलकर “बी.आर.जे. आदर्श कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय” में 300 छात्राओं समेत 400 लोगों को न्योता भोज किया। जिसमें संगठन की ओर से सभी ने मिलकर प्रेम भाव के साथ छात्राओं को बिठाकर भोजन परोसा। यह भोज स्वर्गीय श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की स्मृति में कराया गया , जिन्हें पहले सभी ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।”संगठन द्वारा स्कूल में दो वाटर कूलर लगाने की घोषणा की l एवं जरूरत मंद छात्राओं को 11000/ रुपये सहयोग देने की बात कही l

प्रदेशभर में होगा न्योता भोज का आयोजन
योगेश ने आगे बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस सोच से आज प्रदेश भर में न्योता भोज के आयोजन हो रहे हैं। जिसमें विभिन्न संगठनों को भी आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सुखद अनुभूति के साथ मैं यह बता रहा हूँ कि प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन न्योता भोज का आयोजन करने जा रहा है। जिसकी शुरुआत राजधानी रायपुर के स्कूल से होगी। जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को आमंत्रित कर हम ये आयोजन करने जा रहे है। इसके बाद प्रदेश भर के सभी जिलों में शासकीय स्कूलों पर न्योता भोज का आयोजन राइस मिलर्स एसोसिएशन के द्वारा किया जाएगा।”इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कैलाश रूंगटा, नरेश सोमानी, , मुरारी भूतड़ा, नीरज बाकलीवाल, विक्की केशवानी, शैलेश तिवारी, पंकज कीर्तुका, गुड्डू राठी,,आतिश अग्रवाल, प्राचार्य श्रीमति अग्रवाल, हरीश शर्मा कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इस पुनीत कार्य हेतु सभी मिलर्स भाइयों ने प्रदेश सचिव संजय गर्ग एवं टीम को बहुत बहुत बधाई दी।


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…