• June 28, 2026

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 44 एवं 52 में बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 44 एवं 52 में बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा वार्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया।

दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में पहली बैठक *शाम 5 बजे वार्ड क्र. 44 गुरुघासीदास नगर* में एवं दूसरी बैठक *शाम 6:30 बजे वार्ड क्र. 52 बोरसी* में संपन्न हुई।

*बैठक के मुख्य बिंदु:*
1. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
2. सभी वार्ड एवं बूथों का रजिस्टर संधारित कर कार्यकर्ताओं की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
3. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।
4. केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि _”प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर वार्ड और बूथ को सक्रिय किया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनके सहयोग से हम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे।”_

बैठक में वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से राय सिंह ढीकोला, अजय शर्मा, प्रकाश जोशी,पोषण साहू, नंदा राऊत, भूपेंद्र वर्मा, ललित उके, सुभाष पाल, एमन साहू, बंटी नवरंग, महेंद्र बघेल, कन्या देशलहरे मौजूद थे।


Related News

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल…
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन उत्सव में महिलाओं…