• June 29, 2026

संत कबीर साहेब जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा

संत कबीर साहेब जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। महान संत एवं समाज सुधारक संत कबीरदास जी की जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा शामिल हुए।

संत कबीर साहेब जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण समारोह में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, राजमार्ग पाली एवं राकेश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संत कबीर साहेब जी के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार के संदेशों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। संत कबीरदास जी ने अपने दोहों के माध्यम से समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और बुराइयों से दूर रहकर प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भावना का मार्ग दिखाया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने संत कबीरदास जी के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख करते हुए कहा—

“बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय॥”

उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी के विचार आज भी समाज को आत्मचिंतन, मानवता और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके अमूल्य संदेश सदैव समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संत कबीर साहेब जी के बताए मार्ग पर चलने और मानवता, प्रेम एवं सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 


Related News

तस्करी और गौवंश वध से जुड़े कानूनी प्रावधान और सजाओं का नहीं असर

तस्करी और गौवंश वध से जुड़े कानूनी प्रावधान और सजाओं का नहीं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारत में गौ तस्करी और गौवंश वध से जुड़े कानून मुख्य प्रावधान और सजाएं…
इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कांग्रेसजनों…
कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध…