• June 29, 2026

शंकरनाला व सड़क में अवैध निर्माण की जिलाधीश से जनदर्शन में शिकायत

शंकरनाला व सड़क में अवैध निर्माण की जिलाधीश से जनदर्शन में शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । वार्ड 26 शदाणी नगर में शंकरनाला परिक्षेत्र व सड़क में अतिक्रमण कर अवैध रूप से मकान का निर्माण किए जाने की शिकायत जिलाधीश से जनदर्शन में की गई है। निगम आयुक्त से भी इससे पूर्व शिकायत की गई थी लेकिन निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
शदाणीनगर में निवासरत लोगो का कहना है कि वे एम.एस. डी. धाम के पास रहते हैं। जहां से शंकर नाला गुजरता है। नाला परिक्षेत्र की रिक्त भूमि पर राजेन्द्र चोईथरामानी पिता स्व0 सुन्दरदास व्दारा नाला परिक्षेत्र में पहुँच सड़क और भूमि पर कब्जा करके भवन का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की जगह को अतिक्रमण करके कालम की नीव डाल दी गई है जिससे क्षेत्र की सीमेन्ट सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और मार्ग संकुचित हो गया है। इसके साथ साथ निर्माण कर्ता द्वारा सड़क के ऊपर निजी बोर का खनन भी कर दिया गया है। क्षेत्र के नागरिको का कहना है कि राजेन्द्र चोईथरामानी द्वारा पूरी जगह पर निर्माण का अधिकार जताते हुए आसपास के लोगो को पहुंच व प्रभाव को लेकर धौस भी जमाई जा रही है। जबकि, नगर निगम के नियमों के मुताबिक अनुमोदित नक्शे के अनुसार ही निर्माण की अनुमति है। नागरिको का कहना है कि उस अवैध निर्माण से शंकर नाला क्षेत्र की साफ सफाई व रखरखाव का काम बुरी तरह प्रभावित होगा और बारिश के मौसम में पानी के भराव से पूरा शदाणी नगर प्रभावित होगा । यहां गौरतलब है कि बारिश में शंकर नाला में पानी के भराव से कुछ वर्ष पूर्व पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस संवेदनशील मामले में निगम प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करना आश्चर्य व हैरत का विषय है।
क्षेत्र के नागरिको ने जिलाधीश से शिकायत में राजेन्द्र चोईथरामानी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है और अनुमोदित नक्शे और परमिशन पर पुनर्विचार कर अवैध निर्माण को हटाने का आग्रह किया है।


Related News

नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें : महापौर अलका बाघमार

नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका…
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं…
SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आज स्वास्थ्य विभाग…