• July 3, 2026

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 की जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 की जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वी जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रमों की कड़ी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम दुर्ग शहर के मीनाक्षी नगर में स्थित चंद्राकर भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में सांसद विजय बघेल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली संयोजिका हर्षा चंद्राकर उपस्थित रहे | बैठक उपस्थित नेताओं के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया | कार्यक्रम के समापन के पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चैनसुख भट्टड के निधन पर उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई|
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता , पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, न्यायविद् एवं समाजसेवी थे। डॉ. मुखर्जी बचपन से ही अत्यंत प्रतिभाशाली, मेधावी और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनने का गौरव प्राप्त किया।

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और समाज सेवा से की तथा बाद में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे स्वतंत्र भारत के प्रथम केंद्रीय मंत्रिमंडल में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने। किंतु राष्ट्रहित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वैचारिक मतभेद होने के कारण उन्होंने सिद्धांतों से समझौता न करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

विधायक श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि वर्ष 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जिसने आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक आधार को मजबूत किया। डॉ. मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि भारत एक राष्ट्र है और पूरे देश में समान संवैधानिक व्यवस्था होनी चाहिए।

श्री अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू अलग संविधान, अलग झंडे और अलग प्रधान की व्यवस्था का उन्होंने दृढ़ता से विरोध किया। इसी उद्देश्य से उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करते हुए आंदोलन का नेतृत्व किया। वर्ष 1953 में बिना परमिट जम्मू-कश्मीर प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। नजरबंदी के दौरान 23 जून 1953 को उनका निधन हो गया। उनका निधन आज भी भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण और चर्चित प्रसंगों में गिना जाता है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका स्पष्ट संकल्प था कि भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला संगठन प्रभारी “एक देश में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान” का संदेश आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने सिद्धांतों के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों को यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्मरण पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

श्री जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक निशान एक विधान के प्रणेता जिन्होंने कटक से लेकर अटक तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी श्री कौशिक ने आगे कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से परिचित कराना है | सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री कौशिक ने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं प्रखर जननेता थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजिका हर्षा चंद्राकर ने किया |

आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य माया बेल चंदन, पदमा देवांगन, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा ,अशोक राठी, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य रजा खोखर, अरुण सिंह, रितेश शर्मा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहसंयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, अनुपमा गोस्वामी, राजेश सिंह राजपूत संजय शुक्ला प्रीति राजपूत जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, जितेंद्र यादव, नीलम चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी एवं कार्यक्रम टोली सदस्य विनायक नातू,भाजपा नेता अजय तिवारी, राजेंद्र पाध्ये मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान ,मनमोहन शर्मा, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट अनुपम साहू मुकेश बेल चंदन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमेंन तेखन सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेम लाल देशलहरें, अनिकेत यादव डॉ भारती साहू रीता मेश्राम मौसमी ताम्रकार अमित पटेल नवीन साहू भूपेंद्र साहू आराधना पांडेय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


Related News

बैधनाथ पारा नाली निर्माण में शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

बैधनाथ पारा नाली निर्माण में शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 38, बैद्यनाथ पारा स्थित महावीर…
भूमिपूजन से शहर के चार वार्डों को विकास कार्यों की सौगात, सड़क, नाली और पुलिया निर्माण होंगे शुरू

भूमिपूजन से शहर के चार वार्डों को विकास कार्यों की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं…
प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से किये संवाद

प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…