• July 3, 2026

बैधनाथ पारा नाली निर्माण में शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

बैधनाथ पारा नाली निर्माण में शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 38, बैद्यनाथ पारा स्थित महावीर कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 15-15 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन दो नाली निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, क्षेत्रीय पार्षद रामचंद्र सेन, अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों के साथ स्थल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गहराई, चौड़ाई तथा उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से परीक्षण कराया। स्थानीय नागरिकों द्वारा नाली निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायत पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने स्वयं टेप से नालियों की नाप-जोख कराई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं ठेकेदारों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजीव झा तथा संबंधित ठेकेदारों को सख्त फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्माण कार्य में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो कार्य रोकने के साथ-साथ संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही, अनियमितता या मानकों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को ठेकेदार राजीव झा एवं मनीष सोनी और राहुल सिंह के विरुद्ध आवश्यक जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद जिस फर्म के द्वारा गलत कार्य किया जा रहा पाया जाएगा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित अनियमितताओं से महापौर को अवगत कराया।

महापौर ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद रामचंद्र सेन, पार्षद रंजीता पाटिल, पार्षद सुरूचि उमरे, पार्षद सावित्री दमाहे,ललिता ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उप अभियंता मोहित मरकाम सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

भूमिपूजन से शहर के चार वार्डों को विकास कार्यों की सौगात, सड़क, नाली और पुलिया निर्माण होंगे शुरू

भूमिपूजन से शहर के चार वार्डों को विकास कार्यों की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं…
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 की जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 की जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार डॉ…
प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से किये संवाद

प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…