• October 23, 2024

जलकुम्भी हटाने विधायक गजेंद्र यादव की पहल पर दुर्ग निगम को पोंड क्लीनर खरीदने की मिली अनुमति

जलकुम्भी हटाने विधायक गजेंद्र यादव की पहल पर दुर्ग निगम को पोंड क्लीनर खरीदने की मिली अनुमति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल बाधित होने की समस्या नहीं होगी, जल्द ही पोंड मशीन से जलकुम्भी की सफाई की जाएगी। शहर विधायक गजेंद्र यादव के अथक प्रयास से शासन ने दुर्ग निगम को मशीन खरीदने अनुमति दे दी है। आधुनिक मशीन के आने से नदी तालाब के ऊपरी सतह पर सभी प्रकार के खरपतवार को आसानी से निकाला जा सकेगा। ऐसी मशीन का प्रयोग जम्मू में डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर जैसे नदियों में पानी को साफ रखने खरपतवार निकालने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
गौरतलब है की नालो में भारी मात्रा में उगे हुए जलकुम्भी से बारिश का पानी का प्रवाह रुक जाता है इससे पानी उफान अन्यत्र फैलता है इसके अलावा दुर्ग निगम के इंटकवेल के पास साईफेन में जलकुम्भी फंसने से पंपहाउस से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। लगातार या अत्यधिक वर्षा होने अमूमन यह स्थिति हर साल होती है। शहर की इस बड़ी समस्या से जनता को निजात दिलाने विधायक गजेंद्र यादव लगातार जुटे हुए थे। जलकुम्भी की बड़ी समस्या से निजात दिलाने दुर्ग निगम को एक्यूटिक विड हार्वेस्टर मशीन खरीदने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे जिस पर एक दिन पूर्व ही शासन ने लगभग डेढ़ करोड़ की मशीन खरीदने अनुमति दे दी है।

प्रदेश का पहला पोंड क्लीनर मशीन
जलकुम्भी और पानी के ऊपरी सतह से खरपतवार निकालने आधुनिक पोंड मशीन प्रदेश के किसी निकाय में अब तक नहीं है पहली बार दुर्ग निगम को खरीदने की अनुमति विधायक गजेंद्र यादव के अथक प्रयास से सफल हुआ है। शिवनाथ नदी किनारे जलकुम्भी से पटे हुए एरिया का इस मशीन से सफाई होगी। बरसात के सीजन में पेयजल आपूर्ति में रूकावट नहीं होगी और नागरिकों को पेयजल मिलता रहे। इसके अलावा नालो तालाबों जलकुम्भी और खरपतवार को निकालने में मशीन का उपयोग किया जा सकेगा।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…