- July 6, 2026
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वी जयंती के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया
आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव , जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू,प्रदेश कार्य समिति सदस्य माया बेलचंदन उपस्थित रहे बैठक उपस्थित नेताओं के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया गया |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका स्पष्ट संकल्प था कि भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
श्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू अलग संविधान, अलग झंडे और अलग प्रधान की व्यवस्था का उन्होंने दृढ़ता से विरोध किया। इसी उद्देश्य से उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करते हुए आंदोलन का नेतृत्व किया। वर्ष 1953 में बिना परमिट जम्मू-कश्मीर प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। नजरबंदी के दौरान 23 जून 1953 को उनका निधन हो गया। उनका निधन आज भी भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण और चर्चित प्रसंगों में गिना जाता है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा।
“एक देश में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान” का संदेश आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने सिद्धांतों के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों को यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्मरण पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक निशान एक विधान के प्रणेता जिन्होंने कटक से लेकर अटक तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी श्री कौशिक ने आगे कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से परिचित कराना है | सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री कौशिक ने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं प्रखर जननेता थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
आयोजित कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने भी संबोधित किया|
आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य रजा खोखर ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजिका हर्षा चंद्राकर ने किया |
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य माया बेल चंदन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, कार्यक्रम जिला टोली संयोजिका हर्षा चंद्राकर,अशोक राठी, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य रजा खोखर, अरुण सिंह, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, कंचन सिंह सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहसंयोजक उमेश गिरी गोस्वामी,, राजेश सिंह राजपूत संजय शुक्ला प्रीति राजपूत भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान मुकेश बेल चंदन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमेंन तेखन सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,अनिकेत यादव डॉ भारती साहू विनोद चंद्राकर भूपेंद्र साहू गौरव शर्मा,आराधना पांडेय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|




