• July 6, 2026

डॉ. श्यामा मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री आवास परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर लिया संकल्प

डॉ. श्यामा मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री आवास परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर लिया संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने की। इस अवसर पर पार्षद एवं जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, पार्षद श्रीमती रंजिता पाटिल, जिला सह संयोजक दीपक कुमार सिन्हा, भागवत बुंदेल, भूषण धीवर, सविता सुलखे, पार्वती पंडित, देवेश शुक्ला, निशा तिवारी, अंबिका प्रसाद तिवारी, अरुण सिन्हा, ओमकार साहू, सागर यादव, संतोष साहू, गिरीश सोनी, तिलक, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है। ऐसे आवास परिसरों में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।
प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जा रही है। वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि वृक्ष लगाना प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।


Related News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मेधावी छात्राओं का किये सम्मान, स्मार्ट क्लास का लोकार्पण एवं साइकिल वितरण

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मेधावी छात्राओं का किये सम्मान, स्मार्ट क्लास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग के…
विधायक ललित चंद्राकर ने अछोटी आँगनबाड़ी में किया वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन, एक पेड़ माँ के नाम लगाने का किया आह्वान

विधायक ललित चंद्राकर ने अछोटी आँगनबाड़ी में किया वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन, एक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ग्राम अछोटी स्थित आदर्श आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 में शनिवार को महिला एवं…
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया नमन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा जनों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वी जयंती के…