• July 7, 2026

एलडरमेन की नियुक्ति में भाजपा ने की ठगी: वर्मा

एलडरमेन की नियुक्ति में भाजपा ने की ठगी: वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देने वाली भाजपा सरकार अपने वादे पर असफल साबित हुई है। उन्होने कहा कि दुर्ग में एल्डर मेन नियुक्ति इसका प्रमाण है। दो साल का इंतजार कराने के बाद भी न तो अनुसूचित जाति के किसी कार्य कत्र्ता को ना ही अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को एल्डर मेन नियुक्त नहीं किया इस प्रकार समाज के इन वर्गों के साथ अन्याय किया गया। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा द्वारा झूठा नारा दे कर लोगों को गुमराह करना पेशा बन गया है भाजपा जो कहती है ठीक उसके विपरीत कार्य करती है ।
आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि महिला सशक्ति करण का झूठा ढोंग रचने वाली भारतीय जनता पार्टी ने साठ सदस्यीय दुर्ग नगर निगम में मात्र एक महिला को ही एल्डर मेन बनाया है जबकि महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश भर में नौटंकी भाजपा द्वारा की जा रही है। भाजपा वास्तव में यदि महिलाओं की शसक्तीकरण की पक्षधर होती तो कम से कम चार महिलाओं को एल्डर मेन नियुक्ति करना था। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा कि चाल चरित्र में भारी अंतर है जिसे लोंगों को समझने की जरूरत है।


Related News

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत राजनीतिक दलों की हुई बैठक

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत राजनीतिक दलों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027…
बेमेतरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को…
दुर्ग से बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा के बीच सड़क में हो गए गड्ढों का किया जा रहा पेचवर्क

दुर्ग से बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा के बीच सड़क में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा में जनहित को ध्यान में रखते हुए PWD विभाग ने दुर्ग बेमेतरा…