- July 10, 2026
विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम के ग्राम डुंडेरा वार्ड 35 व 36 में 1 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों की आधारशिला रखी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग: डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र के चहुमुखी विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज रिसाली नगर निगम अंतर्गत ग्राम डुंडेरा के वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 में लगभग *1 करोड़ 25 लाख रुपये* की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी* ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवीन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में *यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये* एवं *साहू समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये* की राशि भी शामिल है।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर जी नेअपने संबोधन में कहा:”आज साहू समाज और यादव समाज के भवन की जो मांग वर्षों से थी, वह आज पूरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
रिसाली क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है। हमारा प्रयास है कि दुर्ग ग्रामीण का हर गांव, हर वार्ड विकास की मुख्य धारा से जुड़े।”
*आगे श्री चंद्राकर ने कहा* कि डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। *प्रधानमंत्री आवास योजना* के तहत हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है। *महतारी वंदन योजना* से प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये आ रहे हैं। *कृषक उन्नति योजना* से किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का बोनस मिल रहा है। *तीर्थ दर्शन योजना* से बुजुर्ग माताएं-पिता अयोध्या और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। *आयुष्मान भारत योजना* से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
ये सभी योजनाएं मोदी जी की गारंटी हैं और विष्णु सरकार इन्हें जमीन पर उतारने का काम कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद विक्की खिलेन्द्र चंद्राकर, रोहित धनकर, सरिता देवांगन, ईश्वरी सिन्हा, ममता सिन्हा, महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी मंडल मंत्री इंद्रजीत सोनी, रंजन सिंहा, मंडल उपाध्यक्ष राजू राम जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एम. लक्ष्मण राव, डी. साईं मजी, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर, देवेन्द्र साहू, हर्ष चंद्राकर, रंजना मानिकपुरी, देवेश साहू, डॉ. पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव महिपाल, नारायण निर्मलकर, योगेश महिपाल जी, साहू समाज अध्यक्ष संजय साहू, यादव समाज अध्यक्ष मोहन लाल यादव, खेमलाल साहू, गायत्री यादव, देवेन्द्र साहू, नंदकुमार, विकास साहू हरीश नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
—




