• October 25, 2024

बघेरा मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए विधायक, महापौर ने किया 46.84 लाख का भूमिपूजन

बघेरा मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए विधायक, महापौर ने किया 46.84 लाख का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग।नगर पालिक निगम, दुर्ग वार्ड क्र.56 बघेरा में अधोसंरचना से मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का लागत राशि रू. 46.84 लाख भूमि पूजन का विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव,पार्षद वार्ड 56 बघेरा,श्रीमती कुमारी राकेश भारती साहू,पार्षद मनीष साहू संग मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया।शहर के बघेरा अधोसंरचना मद से बनाने वाले मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण,पेयजल तथा बैठक व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा।शोक सांत्वना देने हॉल बनाया जाएगा।गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन के तहत वार्ड 56 के मुक्तिधाम का मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल, बारिश के सीजन में किचड़ से बचने पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।इस दौरान सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता विकास दमाहे,पूर्व पार्षद अरुण यादव, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बघेरा मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन इस अवसर पर मुक्तिधाम जीर्णोद्धार भूमिपूजन के दौरान विधायक एवं महापौर का पार्षद स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर के मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार किया जा रहा है।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…