• July 14, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन, अंतिम संस्कार आज

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन, अंतिम संस्कार आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का सोमवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से वोरा परिवार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि श्रीमती शांति वोरा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। सोमवार सुबह पद्मनाभपुर स्थित निवास पर उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह लगभग 11:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती शांति वोरा का अंतिम संस्कार मंगलवार, 14 जुलाई को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे पद्मनाभपुर स्थित निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार स्व. मोतीलाल वोरा की समाधि के समीप किया जाएगा।
श्रीमती शांति वोरा अपने सरल, सौम्य, मिलनसार और धार्मिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने स्व. मोतीलाल वोरा के लंबे सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में हर कदम पर उनका साथ निभाया और सदैव परिवार की मजबूत आधारशिला बनी रहीं।
वे दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, समाजसेवी अरविंद वोरा, निर्मला जोशी (बीकानेर), अरुणा व्यास (जोधपुर), अनुराधा व्यास (दिल्ली) एवं अर्चना बिस्सा (भोपाल) की माताजी थीं। साथ ही युवा कांग्रेस नेता सुमीत वोरा एवं संदीप वोरा की दादी थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश के बाहर रहने वाली उनकी चारों पुत्रियां दुर्ग के लिए रवाना हो गईं।
निधन की खबर पर पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्णानंद कोकोपाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दीपक दुबे, कमलनारायण रुंगटा, मदन जैन, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद दीपक साहू, प्रकाश गीते, धर्मेंद्र यादव, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजेश शर्मा, भोला महोबिया, महेंद्र कपूर ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, आयुष शर्मा, राजकुमार साहू, श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, राजकुमार पाली श्रीकांत समर्थ, सुरेश साहू, प्रकाश
शिवणकर, परमजीत सिंह भुई, फतेह सिंह भाटिया, नंदू महोबिया, नीलू ठाकुर, रत्ना नारमदेव, प्रेमलता साहू, रामकली यादव, रवि भट्ट, संजय बत्रा, अनूप पाटिल, हेमंत तिवारी, विवेक मिश्रा, महेश सोनवानी समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने भी श्रीमती शांति वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रीमती शांति वोरा के निधन को दुर्ग के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व, सादगी और सेवा भाव को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।


Related News

जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था हो रही है तार-तार एग्रीमेन्ट व इस्टीमेट बनाये बिना कर दिया 7 लाख रु.का भुगतान

जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था हो रही है तार-तार एग्रीमेन्ट व…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत को मिलाकर ही त्रिस्तरीय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया जीवनवृत्त का वाचन

छत्तीसगढ़ विधानसभा में डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिवस सदन में पद्म…
वरिष्ठ नेता वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कल शिवनाथ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ नेता वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कल शिवनाथ मुक्तिधाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति के आधार स्तंभ रहे व पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री…