• July 14, 2026

विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण

विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

रायपुर। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी चंद्राकर जी की स्मृति में विधानसभा परिसर में बादाम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपने संकल्प को सुदृढ़ किया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आज जन-जन की सहभागिता से एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान का उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।सभी ने अपने अपने मां के नाम पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…