• July 16, 2026

भिलाई-चरोदा के आयुक्त पर लगे कमीशनखोरी और अनियमितता के गंभीर आरोप, मुख्य सचिव से शिकायत

भिलाई-चरोदा के आयुक्त पर लगे कमीशनखोरी और अनियमितता के गंभीर आरोप, मुख्य सचिव से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई-चरोदा निगम के आयुक्त दशरथ राजपूत के खिलाफ मुख्य सचिव से शिकायत की गई है। वे राज्य प्रशासनिक सेवाए 2014 बैच के  अधिकारी हैं। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। शिकायत तमेर पारा दुर्ग निवासी ओम ताम्रकार ने मुख्य सचिव से की है। खबर है कि शिकायत की जांच भी शुरू हो चुकी है। शिकायत में कहा गया है कि नगर पालिक निगम के आयुक्त  दशरथ राजपूत हैं। निगम में  विकास एवं शासकीय कार्यों के भुगतान के बदले ठेकेदारों एवं संबंधित पक्षों से कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन न देने पर भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जाता है तथा प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग कर आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। इससे शासन की छवि धूमिल हो रही है तथा ईमानदारी से कार्य करने वाले लोगों में असंतोष व्याप्त है आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो अनेक वित्तीय अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्य सामने आने की संभावना है। ऐसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक है कि किसी स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराई जाए। मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। भ्रष्टाचार कमीशनखोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की गहन जांच कराई जाए सत्य पाए जाएं तो नियमानुसार कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

 


Related News

कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में एक शिक्षक निलंबित, कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में एक शिक्षक निलंबित, कई शिक्षकों को कारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर…
श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) एवं…
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण का बैठक सम्पन्न, अमलेश्वरडीह निवासी उमेश साहू पार्टी से निष्काषित

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण का बैठक सम्पन्न, अमलेश्वरडीह निवासी उमेश साहू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) की आवश्यक बैठक आज जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की…