• July 22, 2026

शिवनाथ नदी इंटेकवेल के सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, आज शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

शिवनाथ नदी इंटेकवेल के सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, आज शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के शिवनाथ नदी इंटेकवेल स्थित सब स्टेशन में अत्यधिक मॉइश्चर (नमी) आने के कारण विद्युत पैनल में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई है। खराबी को दूर करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। तकनीकी सुधार कार्य में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगने की संभावना है।

इस कारण आज बुधवार की शाम पूरे नगर निगम क्षेत्र में होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम द्वारा विद्युत पैनल की मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सुधार का कार्य लगातार कराया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए बताया है कि यदि मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जाता है, तो गुरुवार प्रातः सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्ववत एवं सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।

नगर निगम ने असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित अमला लगातार कार्यरत है।


Related News

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित *“वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान”* को…
साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज, व्यवसायी किए गए सम्मानित, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, दिसंबर माह में होगा साई महोत्सव

साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज, व्यवसायी किए गए सम्मानित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति, श्री साई मंदिर…
मठ-मंदिर संरक्षण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, मंदिरों के सदस्यों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मठ-मंदिर संरक्षण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, मंदिरों के सदस्यों को मिली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं उनके संचालन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के…