• December 30, 2023

महाकाल के दर्शन को पहुंचे दुर्ग मेयर बाकलीवाल, शहर की सुख- समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

महाकाल के दर्शन को पहुंचे दुर्ग मेयर बाकलीवाल, शहर की सुख- समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल शनिवार आज सुबह परिवार सहित उज्जैन बाबा के दरबार मे पहुँचकर महाकाल का दर्शन किये। उन्होंने नन्दी हॉल से बैठकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन किये और बाबा महाकाल की आराधना की।इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान का पूजा अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल की आरती की।महापौर ने कहा कि बाबा महाकाल के चरणों में पहुंचना और उनकी सेवा का लाभ लेना यह सब उनकी कृपा से ही संभव है। हम सब बाबा महाकाल से मांगने आते हैं।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा आज मेरा परम सौभाग्य है कि भारत के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में पहुँच महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दर्शन के दौरान उन्होंने बाबा से समस्त शहर वासियों के सुख,समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की एंव बाबा से आशीर्वाद लिया।

 


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…