• March 15, 2024

होली से पहले गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर को मिली बड़ी सौगात, शिवनाथ नदी पर बनेगा सस्पेंशन ब्रिज

होली से पहले गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर को मिली बड़ी सौगात, शिवनाथ नदी पर बनेगा सस्पेंशन ब्रिज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी तट पर लक्ष्मण झूला (सस्पेंसन ब्रिज) बनेगा, शहर के विकास में उपलब्धियों का एक और सितारा जुड़ेगा। विधायक गजेंद्र यादव के पहल पर विष्णुदेव साय की सरकार ने पहले बजट में ही ब्रिज बनाने सहमति दे दी है। नदी के दूसरे छोर महमरा घाट की ओर बड़ा गार्डन भी बनेगा। नदी के ऊपर 230 मीटर लंबे ब्रिज पर सजावटी रंगीन लाइट्स की जगमग रौशनी का सुंदर नजारा मन को आनंदित करेगा।
रायपुर के महादेव घाट की तर्ज पर दुर्ग शिवनाथ नदी तट पर लक्ष्मण झूला (सस्पेंसन ब्रिज) बनेगा। शिवनाथ तट पर लगातार बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजे जिस पर सहमति मिल गई है।
32 करोड़ की लागत से बनने वाले सस्पेंसन ब्रिज के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लोकसभा चुनाव के बाद भूमिपूजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर यहां पर मेला लगता है। शिवनाथ नदी तट को पर्यटन के रूप विकसित करने विधायक गजेंद्र ने पहल कर शासन से स्वीकृति दिलाये ताकि शहर के रहवासियों को परिवार सहित घूमने फिरने बेहतर स्थान मिल जाएगा।
गार्डन में सेल्फी पॉइंट, झूला और पाथवे भी होगा
विधायक गजेंद्र यादव ने बताया की महमरा घाट की ओर लगभग ढाई एकड़ जमीन पर सुंदर गार्डन बनेगा जिसमे सजावटी फूलों की गैलरी, सेल्फी पॉइंट, झूला, मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे, कैंटीन, बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण लगेंगे ताकि लोग परिवार सहित समय बिता सके, साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए छोटा सा विश्रामगृह भी बनेगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…