• October 26, 2024

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय किसान मेला का किया भ्रमण, आविष्कारों को जाना

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय किसान मेला का किया भ्रमण, आविष्कारों को जाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई दुर्ग के बीएससी कृषि के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का इंदिरा गाँधी कृषि महाविद्यालय रायपुर मे भ्रमण किया लिए किसान मेले मे छात्र छात्राओं ने कई नये नये कृषि अविष्कारो के बारे मे जानकारी प्राप्त की लिए छात्र छात्राओं ने वहा अनेको प्रकार के खाद्यान्न फसलों की जैव विविधता जैसे लौकी मे जैव विविधता,कैकटस मे जीव विविधता, गुलाबों मे जैव विविधता,अनेको प्रकार के मिलेट्स जैसे रागी, कोदो, कूटकी, की अनेको वैरायटी को देखा उनके फायदे को जाना, फिश फार्मिंग की एक्टिविटीज,मशरूम के स्पान एवं मशरूम की खेती कैसे करते हैँ इसके बारे मे जानकारी प्राप्त की! हल्दी की नयी नयी वैरायटी जैसे आमी हल्दी, सेलम हल्दी, तिखुर हल्दी, काली हल्दी, सुरोमा हल्दी एवं फलो मे अमरुद, ड्रैगन फ्रूट, नारियल, सीताफल सब्जियों मे बैगन, करेला, बरबटी, लौकी, तरोई, खीरा, कद्दू, मिर्च, की अनेको वैरायटी को देखा एवं उसकी खेती करने के पैटर्न को जाना कई प्रकार के खादो एवं ड्रोन से कैसे खेती मे यूरिया का छिड़काव किया जाता हैँ और विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रो और ट्रेक्टर की नये नये प्रकारो को देखा और जाना! इस विजिट मे श्वेता, शिक्षा, दिशा, काजल, भूमिका, वंदना, निशा, सरोज ने सब सेंटर मे जा जाकर जानकारी प्राप्त की ! कॉलेज स्टाफ मे प्रशिल मरकले दीप बनर्जी औ वेर विवेक पाण्डेय छात्रों के साथ रहकर जानकारी ली।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…