• July 23, 2026

राहुल गांधी को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को दबाना मध्य ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को दबाना मध्य ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया बताया गया कि जंतर मंतर में अपनी जायज मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे थे उनका समर्थन करने कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सांसद और नेताओं को गिरफ्तार कर दिया गया वहीं दूसरी ओर छात्रों के ऊपर दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिसमें सैकड़ो छात्र घायल हुए इसके विरोध में आज मध्य ब्लॉक द्वारा राजीव भवन दुर्ग से रैली निकालकर शनिचरी बाजार चौक,तहसील लाइन पटेल चौक,जी ई रोड होते हुए गांधी प्रतिमा में समापन किया गया।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बैठी है तब से देश की जनता के ऊपर कहर ढा रही है मालूम होना चाहिए कि हमारे जननायक राहुल गांधी युवाओं की आवाज बन चुके हैं प्रियंका गांधी भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को दबाना है केंद्र सरकार का यह रवैया जन विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का है जंतर मंतर में न्याय और संवाद की मांग कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया है जो की छात्राओं और बच्चों को भी नहीं बक्शा उनके साथ जो व्यवहार किया गया बहुत ही निंदनीय है केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन ने संविधान का गला घोट दिया सरकार छात्रों की जायज मांगों पर बात करने के बजाय दमनकारी रास्ता अपना रही है केंद्र सरकार को चाहिए के तत्काल केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले। जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,रायसिंह दिकोला,राहुल शर्मा,कौशल किशोर सिंह,दुष्यंत ताम्रकार,अशोक मेहरा,गणेश सोनी,गुरदीप भाटिया,हेमंत तिवारी,राजकुमार वर्मा,शकुन ढीमर,देव सिन्हा,प्रकाश सिवनकर,मीना पाल,सरिता ताम्रकार,सुमित घोष,नंद किशोर शर्मा,मंजू सोनी,नीता कश्यप,मीना मानिकपुरी,ममता गुप्ता,भूपेंद्र सेन भीम,नीलू जेम्स,अली असगर,मनीष सोनवानी,ईश्वर साहू,मनोज सिन्हा, शत्रुघन चक्रधारी,अभिनव बघेल,एनी पीटर,आर एन सेनापति,बरसाती मटियारा,अनीस थारानी,शाहिद खान,हुसैन मथाई,हितेश सेन,एज़ाज गोल्डी,फिरोज खान,रुपेश शर्मा,हिमांशू शर्मा,चिराग शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कोरबा/रायपुर। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर…
भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं अनर्गल बयान : आरएन वर्मा

भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज आरएन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर दुर्ग आर…
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश – बीजेपी प्रवक्ता नितेश साहू

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर…