• July 26, 2026

विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद कौशल यादव वीर चक्र के 27वें स्मरण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद कौशल यादव वीर चक्र के 27वें स्मरण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद कौशल यादव नगर, हुड़को में शहीद कौशल यादव “वीर चक्र” का 27वां स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शहीद परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद कौशल यादव अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि *”कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव ने अपने अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा एवं आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का संकल्प जागृत करता रहेगा।”*

आगे उन्होंने कहा *”हम सभी शहीद कौशल यादव और उनके परिवार के सदैव ऋणी रहेंगे। राष्ट्र उनके अमूल्य बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। ऐसे अमर वीर को मैं सादर वंदन करता हूं। कारगिल के वीरों की शहादत हमें यह याद दिलाती है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सदैव सजग रहना है।”*


Related News

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता का बयान दर्ज चाने दंपत्ति व मेश्राम की तलाश जारी

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…