• July 27, 2026

वार्ड 40 में गुणवत्ताहीन नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ना सुधारने के कारण जल संकट से नागरिक परेशान

वार्ड 40 में गुणवत्ताहीन नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ना सुधारने के कारण जल संकट से नागरिक परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज वार्ड के सम्मानित नागरिकों के आव्हान पर वार्ड का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात वार्ड क्रमांक 40 स्थित बाबा आटा चक्की वाली लाइन में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों को पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। निगम प्रशासन कुंभकणीय नींद में सोई हुई है कोई अधिकारी वहां देखने नहीं गया गुणवत्ताहीन नाली निर्माण की जा रही है वहीं पास में रहने वाली एक महिला का पैर फैक्चर हो गया है उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है निगम प्रशासन सोई हुई है। संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद साहिल शर्मा, शानू सिन्हा, पाशी अली सहित वार्ड महिलाएं उपस्थित थी।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…