• July 27, 2026

रामदेव बाबा दरबार में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

रामदेव बाबा दरबार में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 जुलाई को गुरुदेव सोहनलाल बापजी (चालीसगांव, महाराष्ट्र) का गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे गुरुदेव सोहनलाल बापजी की महाआरती से होगा। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा गुरुदेव के जीवन एवं उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में आयोजित किए गए हैं। महोत्सव में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने भव्य एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन एवं सुश्री पायल जैन ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर गुरुदेव का आशीर्वाद और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…