• July 28, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर बना अभिशाप मीटर, जनता परेशान भाजपा नेता मौन : धीरज बाकलीवाल

छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर बना अभिशाप मीटर, जनता परेशान भाजपा नेता मौन : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है।
प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग गलत आ रही है और उपभोक्ताओं को बिना वजह ज्यादा बिल थमाया जा रहा है। कई घरों में पहले 500-600 रुपये का बिल आता था, अब वही 1500-2000 रुपये आ रहा है।
इस मनमानी के खिलाफ जनता में आक्रोश है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक की छत्तीसगढ़ स्मार्ट मीटर रीडिंग संघ ने भी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया लोग कह रहे हैं कि सरकार कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
धीरज बाकलीवाल ने राज्य की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाला है। स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर बन गया है, पहले ही महंगाई से लोग परेशान हैं, ऊपर से मनमाना बिजली बिल थोपा जा रहा है। सरकार तुरंत इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए और बढ़े हुए बिलों को तत्काल वापस ले। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोका जाए।
आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को याद कर रही है बिजली बिल हाफ योजना कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना थी जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा था किन्तु आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बिजली बिल कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को बन्द करके बिजली बिल दर में बढ़ोतरी कर दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को बिजली के नाम पर दोहरी मार दे रही है।
बाकलीवाल ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे गए हैं उनके बिल तुरंत ठीक किए जाएं और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

 


Related News

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है : पवन साय

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं कार्यकर्ता…
देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है : पवन साय

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है पवन…
ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा (दुर्ग) के बी.एससी. कृषि अंतिम वर्ष रावे कार्यक्रम के…