• July 28, 2026

ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा (दुर्ग) के बी.एससी. कृषि अंतिम वर्ष रावे कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विद्यार्थियों द्वारा ग्राम कोकड़ी में 26 जुलाई, रविवार, को जैविक खेती पर विधी प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकियों की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान बीजामृत, जीवामृत, पंचगव्य, मटका खाद, नीमास्त्र की तैयारी एवं उनके उपयोग करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर मृदा स्वास्थ्य को सुधारने तथा लागत घटाकर टिकाऊ कृषि अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में किसानों ने जैविक खेती से संबंधित शंकाओं को लेकर अनेक प्रश्न पूछे, जिनका रावे विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक आधार पर उत्तर प्रस्तुत किया। किसानों ने इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

रावे कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विद्यार्थियों को ग्रामीण कृषि व्यवस्था से जोड़ना साथ में सीखना तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना है जिसका उपयोग करके किसान भाई कम लगत में ज्यादा आमदनी प्राप्त कर सके । इस प्रदर्शन के माध्यम से ग्राम कोकड़ी के किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए सकारात्मक संदेश मिला।

इस कार्यक्रम में किसान साथी रामसिंह, मंगल प्रसाद तिवारी, महावीर मेशराम, योगेश साहू, सुरेद्र कुमार निर्मलकर, महेंद्र मेशराम, इंद्र कुमार सेन, अजय चंद्राकर, सुप्रसाद साहू, केशिल कुमार, भेनू साहू, रावे कार्यक्रम के समन्वयक विवेक पांड़ेय समेत छात्र रिया शर्मा, शिक्षा मिश्रा, आकांक्षा बेन, लक्ष्मी साहू, एन.के. रेड्डी, ऐश्वर्या नैलोल, अन्वेषा तिवारी, हिमांशु वर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गुलशन मिश्रा, वैभव राठौर, श्वेता बिंझलेकर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें। इस विधि प्रदर्शन में गाँव के सरपंच श्री युगल किशोर चंद्राकर जी का महत्व पूर्ण योगदान रहा ।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…