• July 28, 2026

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है : पवन साय

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है : पवन साय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन दुर्ग के बायपास रोड में स्थित चौहान इंपीरियल संपन्न हुई आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय रहे कार्यक्रम में अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, गजेंद्र यादव, भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगनाथ पाणिग्रही विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय भाजपा जिला संगठन प्रभारी राम जी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महापौर अलका बाघमार,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, कोमल जंघेल तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र साहू कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर उपाध्यक्ष तुलसी साहू कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन तेखन सिन्हा मंचासीन रहे
आयोजित संभाग स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित नेताओं के द्वारा उपस्थित पिछड़ा वर्ग को देश के विकास में एवं विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया |
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को एक ज्ञात होना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्य करता है और ओबीसी मोर्चा संगठन के विस्तार का एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है पार्टी की संगठन आत्मक मजबूती के उद्देश्य को लेकर मोर्चा का गठन किया जाता है भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी उद्देश्य से मोर्चों का गठन किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रहकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
श्री पवन साय ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती का कार्यक्रम करने जा रही है साथ ही आगामी दिनों तिरंगा यात्रा का भी कार्यक्रम होना है जिसको लेकर सारे दिए गए संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश के दिशा निर्देश अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपनी भूमिका के अनुरूप अपना कार्य संपादित करें|
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी उद्देश्य से मोर्चों का गठन किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रहकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज को जोड़ने तथा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि बभाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज की मेहनत, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता देश की प्रगति की आधारशिला है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हुए विकास योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं
को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा पिछड़ा वर्ग के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। श्री साव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर समाज को संगठित करने और आत्मनिर्भर एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि
विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी संभव होगा जब समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज देश की उत्पादक शक्ति है और शिक्षा, कौशल, उद्यमिता तथा नवाचार के माध्यम से यह वर्ग भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। श्री चौधरी ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने कहा कि ओबीसी समाज की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा की विचारधारा और विकास योजनाओं से जोड़ना है। श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संपर्क और समर्पण के माध्यम से समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों जो पिछड़ा वर्ग से हैं उनका सम्मान शाल श्रीफल देकर किया गया
आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे


Related News

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है : पवन साय

देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश एवं प्रदेश के विकास में ओबीसी वर्ग की अग्रणी भूमिका है पवन…
ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ग्राम कोकड़ी में रावे विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती की विधि प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा (दुर्ग) के बी.एससी. कृषि अंतिम वर्ष रावे कार्यक्रम के…
गया नगर में निर्माणाधीन टंकी में पानी पहुंचाने,121.03 लाख की लागत से होगा राइजिंग पाइपलाइन का विस्तार कार्य

गया नगर में निर्माणाधीन टंकी में पानी पहुंचाने,121.03 लाख की लागत से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम,गया नगर क्षेत्र में निर्माणधीन पानी टंकी में फिल्टर प्लांट…