• July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र (चालीसगांव) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी की पावन स्मृति में आयोजित महोत्सव में उनकी शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में मेले जैसा वातावरण देखने को मिला। प्रात:काल गुरुदेव की महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज ने गुरुदेव के जीवन पर आधारित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नृत्य एवं संकीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडेय, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अशोक राठी, जिला कैट चेयरपर्सन पवन बढ़जात्या, श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेंद्र वंजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी दर्शन के लिए दरबार पहुंचे थे। दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महोत्सव में श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, पायल जैन, मनीष जैन, प्रवीण पींचा, गौरव बजाज, गौरव पींचा, राकेश धाड़ीवाल, संतोष छाजेड़, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, मोंटी सोनी, प्रशांत शर्मा, आशीष सोनी, पंकज राव, रूपल गुप्ता, गूंजा पींचा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं के अलावा श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बना दिया।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…