• July 30, 2026

नवनियुक्त एल्डरमेन नगर के विकास, स्वच्छता एवं सुशासन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक ललित चंद्राकर

नवनियुक्त एल्डरमेन नगर के विकास, स्वच्छता एवं सुशासन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

उतई। मंगल भवन, नगर पंचायत उतई* में नगर पंचायत उतई के नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* शामिल हुए और सभी नवनियुक्त एल्डरमेन चंदू देवांगन, शशिकांत वर्मा, चेतन लाल साहू जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *सभी “नवनियुक्त एल्डरमेन जनसेवा के भाव, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”*
उन्होंने आगे कहा कि *”डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम सभी मिलकर उतई को और अधिक विकसित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में हर वार्ड तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”*

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री एवं एल्डरमेन चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, शिव ठाकुर, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजय लक्ष्मी, संगीता रजक, सुनीता चंद्राकर, रमसिला नेताम, विमला कामडे एकता चंद्राकर रंजना चंद्राकर , बूथ अध्यक्ष रामप्रवेश साहू, एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार वसुमित्र दीवान, सीएमओ आशा जंघेल, सोसायटी अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण नगर वासी उपस्थित रहे।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…