• October 28, 2024

भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु पहुंचे दुर्ग, वोरा निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु पहुंचे दुर्ग, वोरा निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब आज दुर्ग पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचे, जहां वोरा ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वोरा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए विश्वास जताया कि वह इस भूमिका को संजीदगी और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय छिब ने वोरा का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने वोरा निवास में पारिवारिक रूप से काफी समय बिताया।

उसके पश्चात,उन्होंने राजेंद्र पार्क चौक, दुर्ग में स्थित श्रद्धेय मोतीलाल वोरा की प्रतिमा के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मोतीलाल वोरा के पार्टी और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा, “वह केवल एक नेता नहीं, बल्कि हमारे लिए एक मिसाल थे। उनकी निस्वार्थ सेवा और कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सबको प्रेरित करता है। वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें अपनाना हमारी जिम्मेदारी है। उनका योगदान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।”

अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने वोरा परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से भेंट की, विशेष रूप से श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भी मिले। इस मुलाकात के दौरान उदय ने वोरा परिवार का आभार व्यक्त किया और अपने भविष्य के कार्यों के लिए उनके शुभकामनाओं को संजोते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…