• July 30, 2026

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज सर्जिकल विंग के प्रथम तल (फेज-2) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा किया गया। लगभग ₹485.43 लाख की लागत से बनने वाला यह आधुनिक सर्जिकल विंग जिला चिकित्सालय की उपचार क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा दुर्ग सहित आसपास के जिलों से आने वाले हजारों मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ जिला चिकित्सालयों का उन्नयन, नए भवनों का निर्माण तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग जिला चिकित्सालय लंबे समय से बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार उपलब्ध करा रहा है। बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इस आधुनिक सर्जिकल विंग का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। इसके पूर्ण होने के बाद मरीजों को बेहतर उपचार, आधुनिक सुविधाएं तथा चिकित्सकों को अधिक सुव्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में भी काफी सुविधा मिलेगी और जिला चिकित्सालय की सेवाएं पहले से अधिक प्रभावी बनेंगी।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था करने तथा आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आने वाले समय में भी दुर्ग जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक सभी कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व में भी उनकी पहल पर जिला चिकित्सालय में अनेक विकास एवं उन्नयन कार्य स्वीकृत हुए हैं और भविष्य में भी अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है ताकि सभी बीमारी का उपचार यही हो सके।
*5 वार्ड, 78 बेड, 7 प्राइवेट रूम और दो लिफ्ट की सुविधा*
निर्माण एजेंसी के अभियंताओं ने बताया कि आधुनिक सर्जिकल विंग के प्रथम तल पर कुल 5 वार्ड विकसित किए जाएंगे, जिनमें 78 मरीजों के लिए बेड उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त 7 प्राइवेट रूम भी बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को सुविधाजनक उपचार मिल सके। मरीजों के परिजनों के लिए महिला एवं पुरुषों के अलग-अलग प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। भवन में आवागमन की सुविधा के लिए दो आधुनिक लिफ्ट, पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। आधुनिक डिजाइन के अनुरूप तैयार होने वाला यह भवन मरीजों और चिकित्सकों दोनों के लिए अधिक सुविधाजनक होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज दानी, कार्यपालन अभियंता श्री भट्टाचार्य, चिकित्सकगण, जीवन दीप समिति के सदस्य, विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…