• August 3, 2026

सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन के अंतर्गत धनोरा कृषि कॉलेज के छात्रों ने बनाया संसाधन और सामाजिक मानचित्र 

सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन के अंतर्गत धनोरा कृषि कॉलेज के छात्रों ने बनाया संसाधन और सामाजिक मानचित्र 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा के बी.एससी. कृषि अंतिम वर्ष के रावे (RAWE) विद्यार्थियों द्वारा ग्राम कोकड़ी में सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) के अंतर्गत संसाधन मानचित्र (Resource Map) एवं सामाजिक मानचित्र (Social Map) का रंगोली द्वारा निर्माण पंचायत भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं किसानों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. रॉय तथा
रावे समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय जी ने गोद गांव के ग्रामीणों के साथ समूह संवाद कर उनकी प्रमुख कृषि एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान किसान ने बताया कि गांव में कृषि मजदूरों की कमी, फसलों में फफूंद जनित रोगों का प्रकोप, कृषि उपज का कम बाजार मूल्य, बंदरों एवं आवारा पशुओं के कारण उद्यानिकी फसलों की खेती न कर पाना, धान में तना छेदक , माहू जैसे प्रमुख कीटों का प्रकोप, कम बीज प्रतिस्थापन दर, आधुनिक कृषि तकनीकों का सीमित उपयोग तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर डॉ. एस. रॉय जी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभों से अवगत कराया तथा किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के सहयोग से किसानों के लिए भ्रमण एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान एवम् उपाय की जानकारी उन्हें मिल सकेगी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग और किसान भाई महावीर मेशराम, जय कुमार साहू, महेश साहू, जितेंद्र साहू, टीकम साहू, अजय चंद्राकर, एस. निर्मलकर, बाबूलाल साहू, उमेश साहू, गोवर्धन चंद्राकर, पितांबर साहू, हेमंत साहू, भाव सिंह निषाद, धनीराम ठाकुर, एवं गोवर्धन ठकुर उपस्थित थे जिनके साथ महाविद्यालय के रवे के छात्र वैभव राठौर, सागर चौहान, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रिया शर्मा, शिक्षा मिश्रा, आकांक्षा बेन, लक्ष्मी साहू, एन.के. रेड्डी, ऐश्वर्या नैलोल, अन्वेषा तिवारी, हिमांशु वर्मा, गुलशन मिश्रा, श्वेता बिंझलेकर, संजना धीरज उपस्थित रहें। विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…