• August 3, 2026

महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के कार्यपालन अभियंता को महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों एवं स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि, बढ़े हुए बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता की कमी एवं उपभोक्ताओं के शोषण की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू किया जाए।

इस दौरान धीरज बाकलीवाल ने कार्यपालन अभियंता से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी मांगी—

1. दुर्ग शहर में अब तक कुल कितने स्थानों एवं कितने उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रॉनिक (स्मार्ट) मीटर लगाए गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाए।
2. बिजली बिल की मीटर रीडिंग एक समान समयावधि में की जाए, ताकि किसी उपभोक्ता को अधिक या कम दिनों की रीडिंग के कारण अतिरिक्त बिल का भुगतान न करना पड़े।
3. नए इलेक्ट्रॉनिक (स्मार्ट) मीटर लगाने से पूर्व संबंधित उपभोक्ताओं की विधिवत सहमति (अनुमति) ली गई है या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो यह स्पष्ट किया जाए कि किस नियम के तहत मीटर लगाए जा रहे हैं।

धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और यदि सरकार एवं विद्युत विभाग ने शीघ्र जनहित में निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस कार्यक्रम।

धीरज बाकलीवाल, रायसिंह ढिकोला, अलताफ अहमद, प्रेमलता साहू , प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, मनीष बघेल, निकिता मिलिंद ,शकुन ढीमर, देव श्री साहू ,देव सिन्हा विजयंत पटेल ,दुष्यंत देवांगन नंदकिशोर शर्माआनंद कपूर ताम्रकार ,पोषण साहू ,दीपक जैन ,चंद्र मोहन गभाने,मुकेश साहू, सुनीत घोष ,संजय बत्रा शिव वैष्णव ,खुर्शीद अहमद, भीमसेन ,अशोक मेहरा, दिव्यांश साहू, आयुष शर्मा, अली असगर, जमुना साहू प्रीतम देशमुख


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…