• August 3, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सावन के पहले सोमवार पर रिसाली वासियों को दी 15.76 करोड़ की सौगात

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सावन के पहले सोमवार पर रिसाली वासियों को दी 15.76 करोड़ की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग | सावन माह के पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने आज रिसाली नगर निगम क्षेत्र के *वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर* में कुल *₹15 करोड़ 76 लाख 65 हजार* लागत के 12 विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

भूमिपूजन के पश्चात विधायक जी ने कहा कि _”डबल इंजन की भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। रिसाली को स्मार्ट और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। आज के ये कार्य क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करेंगे और आने वाले समय में रिसाली की तस्वीर बदलेगी।”_

*भूमिपूजित प्रमुख कार्य:*
1. *मुख्य सड़क विकास एवं चौड़ीकरण* – मैत्रीकुंज से मधुरिशा फेज-03, आजाद चौक से आत्मानंद स्कूल होते हुए कृष्णा टॉकीज रोड, तथा श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक – *₹13 करोड़ 39 लाख 97 हजार*
2. *सड़क मरम्मत एवं पेंच रिपेयरिंग* – वार्ड 13, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 31 एवं 35 – *₹1 करोड़ 85 लाख 24 हजार*
3. *सामुदायिक भवन निर्माण* – श्रीराम किराना स्टोर्स के पास एवं सड़क नं. 20 सी शिव मंदिर के सामने – *₹20 लाख*
4. *ड्रेन एवं कलवर्ट निर्माण* – प्रगति नगर, श्रीराम प्ले क्षेत्र – *₹15.66 लाख*
5. *सी रोड निर्माण* – तिवारी घर से कमलेश घर, शिव मंदिर मार्ग एवं सड़क नं. 18 – *₹15.12 लाख*
6. *शहर सौंदर्यकरण* – दीप वैली अपार्टमेंट मेन रोड – *₹9.66 लाख*

विधायक श्री चंद्राकर जी ने आगे कहा कि _”हम सबका साथ, सबका विकास को मूल मंत्र मानते हुए कार्य कर रहे हैं। विकास कार्य किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी विशेष के लिए नहीं होता, विकास सबके लिए होता है। इसलिए जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता क्रम में पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को हमने पहले प्राथमिकता में शामिल किया है। हमारा संकल्प है कि हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचे। जलजमाव की समस्या से मुक्ति, बेहतर आवागमन और सामुदायिक सुविधाएं देना हमारी सरकार का उद्देश्य है। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।”_

इस अवसर पर रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, मंडल महामंत्री श्री दशरथ साहू जी एवं श्री गुड्डू झा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी श्री धर्मेन्द्र भगत जी श्री मनीष यादव , जी पार्षद जाहिर अब्बास जी, श्रीमती सविता धवस जी, श्रीमती शीला नारखडे जी, श्रीमती ममता सिन्हा जी, श्रीमती गजेंद्री कोठारी जी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री श्री राजेन्द्र यादव जी, आईटी सेल सह-संयोजक डॉ. अनुपमा गोस्वामी जी, श्री विश्राम साहू जी, श्री विशाल ठाकुर जी, श्री तेजस्वी सोनवानी जी, बूथ अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध श्रीवास्तव जी, श्री प्रेमचंद साहू जी, श्रीमती संध्या साहू जी, श्रीमती उर्मिला देशमुख जी, श्रीमती पुष्पा साहू जी, श्रीमती ओनकेश्वरी मार्कंडे जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


Related News

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने बारिश में होने वाली बीमारियों…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय…