• August 3, 2026

प्रथम सावन सोमवार पर शिवनाथ तट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

प्रथम सावन सोमवार पर शिवनाथ तट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शिवनाथ नदी तट स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर प्रदेश तथा दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण की प्रार्थना की।

अरुण वोरा ने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण का मार्ग सदैव प्रशस्त हो तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।

इस अवसर पर पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, महिला अध्यक्ष कन्या धीमर, फतेह सिंह भाटिया, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष शरीफ खान, सफी खान (गोलू), पूर्व पार्षद श्रद्धा सोनी, राहुल अग्रवाल, आंचल गुप्ता, ऋषि साहू एवं सुधीर चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…