• August 3, 2026

महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर डेंगू के खिलाफ निगम का अभियान तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर डेंगू के खिलाफ निगम का अभियान तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान को शहरभर में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों, नालियों, खाली भूखंडों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां वर्षा का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है।

महापौर अलका बाघमार के निर्देशानुसार पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों में लगातार एंटी लार्वा दवा, टेमेफोस, जले ऑयल (Burnt Oil) एवं लार्वा नियंत्रण जैल का छिड़काव किया जा रहा है। इन उपायों से पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए निगम की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छिड़काव, साफ-सफाई और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

नगर निगम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों एवं अन्य जल संग्रहित करने वाले पात्रों की नियमित सफाई करने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार उनका पानी बदलने की सलाह दी जा रही है। यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर जलभराव या गंदगी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को देने की अपील भी की गई है।

नगर पालिक निगम, दुर्ग ने नागरिकों से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा है कि जनसहयोग से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं डेंगू-मुक्त दुर्ग का निर्माण संभव है।


Related News

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने बारिश में होने वाली बीमारियों…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय…