• August 4, 2026

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ तीसरे दिन भी पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ी। राजभवन कूच की ओर बढ़ रही इस पदयात्रा का नेतृत्व भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर कर रहे हैं।

तीसरे दिन पदयात्रा की शुरुआत मौर्य समाज भवन, खुर्सीपार से हुई, जहां सेवा दल के जे.आर. साहू एवं उनके साथियों ने कांग्रेस नेता मुकेश चंद्राकर को गांधी टोपी पहनाकर तथा “वंदे मातरम्” गीत के साथ पदयात्रा का शुभारंभ कराया।

इसके बाद पदयात्रा डबरा पारा चौक से जी रोड होते हुए सिरसा गेट पहुंची और आगे बढ़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंची। यहां उनके पुत्र चैतन्य बघेल, डोंडिलोहारा विधायक अनिला भेड़िया पूर्व मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महापौर निर्मल कोसरे ,सभापति कृष्णा चंद्राकर,युवा नेता नजरुल इस्लाम, अपने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा का स्वागत करते हुए बीएसपी और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग का समर्थन किया। इसके बाद यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ी। रात्रि विश्राम टाटीबंध चौक स्थित एक सामाजिक भवन में किया जाएगा।

इस पदयात्रा को समर्थन देते हुए डोंडिलोहारा विधायक अनिला भेड़िया भी शामिल हुई और इस लड़ाई में भिलाई बचाओ पदयात्रा को समर्थन देते उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में वो भिलाई वासियो के साथ है।

भिलाई 3 पूर्व सीएम निवास के सामने असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पार्षद भारती राम सूर्यवंशी ने पदयात्रा में मुकेश चंद्राकर का स्वागत अपने साथियों के साथ स्वागत किया।

इस दौरान कुम्हारी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अपने साथियों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया और मुकेश चंद्राकर के साथ यात्रा में शामिल हुए।

युवा कांग्रेस वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष युवा नेता अमित जैन ने भी अपने युवा साथियों के साथ जोरदार स्वागत कर पदयात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों, बीएसपी कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और हाउस लीज संघर्ष समिति के सदस्यों से संवाद कर भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भिलाई टाउनशिप से जुड़े मुद्दों पर समर्थन मांगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भिलाई के अस्तित्व, रोजगार और शहर के भविष्य को बचाने का जनआंदोलन है, जिसका समापन 5 अगस्त को राजभवन पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के साथ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डोंडिलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, भिलाई महापौर नीरज पाल,पूर्व महापौर नीता लोधी,वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन सिंह,प्रदेश सचिव अय्यूब खान,सीजू एंथोनी,संदीप निरंकारी,सभापति गिरिवर बंटी साहू,नरसिंह नाथ, जी. राजू, सेवन कुमार,भूपेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद रफीक,इमरान खान,गुड्डू खान, प्रवीण गोस्वामी,दर्शन सिंह, नजरुल इस्लाम,जवाहर यादव,दुर्गेश ताम्रकार,फारुख खान,निरंजन बिसाई, मेरिक सिंह, सन्नी साहू,निखिल,रविंदर सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी, विनोद गुप्ता,अरविंद राय,शमशेर सिद्दीकी,सुजीत बघेल,चुम्मन देशमुख,जीत सिंह, दीपक भाटिया,राजेश साहू,सनीर सहू, नरेंद्र पिपरौल, डी. नारायण, शोएब मोहम्मद खान,अमित सिंह,जीतेश बंजारे, अमृत पाल सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू, गोविंद कोसले, बजरंगी लाल,प्रमोद प्रभाकर, जागेश्वरी साहू, मनीष शुक्ला, राजेंद्र रजक,विष्णु बारले, अज्जू अहमद चौहान, सोनू अंसारी, अनीशा बघेल,पिंकी वर्मा,शिखा रॉय, कीर्ति सिंह, भुनेश्वरी देवांगन,बद्रीनाथ बघेल,आनंद डोंगरे,अनिल सिंह,रवि पाठक, राजू कन्हाई, उमाशंकर शर्मा, आशा गौड़, नीरा जंघेल, आरती देवी, अंजुम, निशा, सुयश साहू, शैलेन्द्र साहू, अकरम शेख, विजय प्रताप, अजय कुमार, माया रानी, दुर्गा साहू, संजय साहू, किशन यादव, प्रभाकर जनवंधु, अरविंद ताम्रकार, योगेश राव, दानवीर देवांगन, शिव साहू, उमा शंकर साहू, जोहान सिन्हा, जय वर्मा, चंद्रकांत कोरे, राकेश ठाकुर, संदीप कुमार, प्रमोद यादव, राज चौधरी, जय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, बीएसपी कर्मचारी, ठेका श्रमिक, हाउस लीज संघर्ष समिति के सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे।


Related News

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…
अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों ने लिया आधुनिक मत्स्य पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों ने लिया आधुनिक मत्स्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एम.एससी.…