• August 6, 2026

संत रविदास महाराज जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर दुर्ग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

संत रविदास महाराज जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर दुर्ग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर रायपुर से दुर्ग पहुंचा। रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों कलश प्राप्त करने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल दुर्ग पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया |

दुर्ग जिले की सीमा में प्रवेश करने पर कुम्हारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कलश का स्वागत किया। इसके पश्चात दुर्ग के पटेल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक एवं भव्य रूप से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।दुर्ग पहुंचने पर दुर्ग श्री लंगुर वीर हनुमान मंदिर शनिचरी बाजार में कलश को ले जाकर रखा गया |

रायपुर से कलश लेकर दुर्ग पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक दिनेश देवांगन, कार्यालय प्रभारी मदन वढई प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेम लाल देशलहरें उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को दुर्ग जिले के प्रत्येक मंडल तक पहुंचाना उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को भाजपा जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे 17 कलश जिले के 17 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे। इसके पश्चात प्रत्येक मंडल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य संत रविदास महाराज जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता तथा भाईचारे को और मजबूत करना है। उनके विचारों को आत्मसात कर हम एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी वर्गों को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से संत रविदास महाराज जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।
स्वागत करने वालो में अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, प्रवक्ता रजा खोखर,अरूण सिंह कंचन सिंह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव अविनाश राजपूत जितेंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढा कमलेश फेंकर बंटी चौहान मनमोहन शर्मा अमित पटेल नवीन साहू मन्नू साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह महामंत्री अनिकेत यादव महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ भारती साहू बाबा ब्रह्म भट्ट ओम प्रकाश पांडेय विनोद चंद्राकर आराधना पांडेय संजू शर्मा सरिता चंद्राकर मनोज सोनी, कमल सोनी श्रद्धा सोनी राजेश शुक्ला निरंजन दुबे सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…