• August 6, 2026

आज का युवा नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने : विधायक ललित चंद्राकर

आज का युवा नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने : विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग : शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली* में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर जी* रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत राज्य गीत,के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक जी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बच्चों द्वारा रंगारग संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
संस्थान के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि *”राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020″* माननीय प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी जी* के दूरदर्शी नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव है। यह नीति रटंत विद्या से निकालकर *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत* के निर्माण पर जोर देती है।
उन्होंने कहा कि *हमारी भारतीय शिक्षा परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध परंपरा है।* प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली थी, जहाँ गुरु-शिष्य का संबंध केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का आधार था। *नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय* उस समय शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र हुआ करते थे। नालंदा विश्वविद्यालय में दुनिया भर से विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने आते थे। यही हमारी सांस्कृतिक विरासत है। आज NEP-2020 के माध्यम से हम फिर से उसी गौरव को पुनः स्थापित कर रहे हैं।

विधायक ने आगे कहा कि *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी* के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।
*राज्य सरकार बेटियों को, जो कॉलेज में नियमित पढ़ाई कर रही हैं और पात्र हैं, उन्हें तीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि* सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से कोई भी बेटी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। यह राशि उनकी पढ़ाई, किताबें और अन्य जरूरतों में मदद करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा – *”आज का युवा भारत नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने।* आप Startup शुरू करें, नवाचार करें, अपने हुनर से न केवल अपना बल्कि सैकड़ों लोगों का भविष्य बनाएं। आप ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माता हैं।”

कार्यक्रम के दौरान *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के अंतर्गत विधायक जी ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर *मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मंडल महामंत्री श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, श्री पुनाराम कलिहारी जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री विधि यादव जी, पार्षद श्रीमती सरिता देवांगन जी, प्राचार्य डॉ. अनुपमा आस्थामा जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीखा तिवारी जी, जनभागीदारी समिति सदस्य श्री सुरेन्द्र रजक जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू जी, श्रीमती सितारा देवी जी, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्री नीरज प्रजापति जी, श्री रंजन सिन्हा जी, श्री दुर्गेश साहू जी, श्रीमती उमा कोसरे जी* तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…