• August 6, 2026

भिलाई 3 में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने भरवाया फार्म

भिलाई 3 में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने भरवाया फार्म

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई 3 चरोदा के तत्वावधान में उमदा चौक भिलाई 3 में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।
उमदा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकाली। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर वापस लो”, “जनविरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद”, “बिजली उपभोक्ताओं का शोषण बंद करो” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर जनता के हित में नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं से अधिक बिजली बिल वसूलने का माध्यम बन चुके हैं। प्रदेशभर से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी योजना का सड़क से सदन तक विरोध करेगी। सरकार यदि समय रहते स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः स्थापित नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय जबरन निर्णय थोप रही है, जिसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी तथा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महापौर निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, मनोज मढ़रिया, विनोद निषाद, भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, मोहन साहू, हिमांशु शर्मा, प्रवीण डे, बहल साहू, नोहर ठाकुर, टीकम सिंह भास्कर, सरिता झंगाम, ललित साहू, हार्मिक सिंह, विमला सरोज, पप्पू चंद्राकर, हेमंत वर्मा, टेनेंद्र ठाकरे, सुयश सखरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं आमजन मौजूद रहे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…