• August 9, 2026

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में हुई आगजनी की घटना को लेकर महापौर अलका बाघमार ने अपने शासकीय आवास एफ-4 में जल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द सामान्य करने के साथ ही फिल्टर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,लोक कर्म विभाग प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,प्रभारी आयुक्त मानेंद्र साहू, जल विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार ने फिल्टर प्लांट में लगातार हुई आगजनी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की गुणवत्ता में कमी अथवा विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महापौर ने दो दिन पूर्व आगजनी की घटना में जले ब्लीचिंग पावडर के सैंपल की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ब्लीचिंग पावडर की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच के लिए इसके नमूने बीआईटी दुर्ग एवं आईआईटी भिलाई की लैब में भेजे जाएं। साथ ही बाजार मूल्य की तुलना में अत्यधिक कम दर पर उपलब्ध कराई गई ब्लीचिंग पावडर की गुणवत्ता की भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महापौर ने ब्लीचिंग पावडर, एलम सहित अन्य ज्वलनशील सामग्रियों को फिल्टर प्लांट परिसर में एक साथ रखने के बजाय प्लांट से कुछ दूरी पर अलग-अलग सुरक्षित भंडारण केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।बाढ़ के बाद सफाई कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

महापौर ने बारिश के कारण नदी में आई बाढ़ से इंटकवेल एवं फिल्टर प्लांट में जमा गाद और कचरे की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक संसाधन लगाकर सफाई कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

बैठक में सहायक कार्यपालन अभियंता राजेंद्र ढवाले, सब इंजीनियर विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित जल विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जनसंपर्क

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज महंगी बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वितीय…
नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…