- August 10, 2026
रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा शासन-प्रशासन के समक्ष कारोबार से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।
बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों सहित रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व में किए गए संघर्ष एवं आंदोलनों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। साथ ही भविष्य में सामने आने वाले नए मुद्दों पर भी संगठन की ओर से प्रभावी पहल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जमीन व्यापारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था हेतु शासन-प्रशासन से मांग रखने तथा पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः प्रारंभ कराने के संबंध में संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल करने का निर्णय लिया गया। इस दिशा में प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अपनी मांग शासन के समक्ष रखने की बात कही गई।
इसके पश्चात एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आशीष जैन को अध्यक्ष, आशीष वर्मा को उपाध्यक्ष, त्रेमन साहू एवं जयंत सोनी को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष, हरिहर देवांगन को सचिव एवं सहसचिव के रूप में भागचंद जैन एवं संदीप चंद्राकर तथा महावीर शर्मा व रमेश शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई । संगठन के अन्य पदों का निर्धारण आगामी बैठक में सदस्यों की सहमति एवं आपसी चर्चा के बाद किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ ही रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करेगा।
बैठक में तरुण वेगढ़, अजय चंद्राकर, योगेश साहू, अमर बत्रा , नवनीत चंद्राकर, आशीष मिश्रा, आलोक सुराना , संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद, नीलेश बाफना, मनीष चौपड़ा, भागचंद जैन , संजय वर्मा, बलराम यादव, अवनीकांत सिंह, मुकेश ओसवाल, दीपक पंडा, उमेश देवांगन, भूपेश साहू, महेंद्र साहू, अजीज खान, विनय देवांगन, चंद्रशेखर साहू, विनय मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, मुन्ना गन्धर्व, संतोष साहू, अरुण मंडल, लौरेंस डिसूजा, तुषार पाटिल, एकनाथ राजपूत, सहित बड़ी संख्या में रियल एस्टेट व्यवसायी उपस्थित रहे।




